दुःखद…छिड़ाखान सड़क हादसे में घायल मासूम योगेश ने भी तोड़ दम, पहले ही खो चुका था अपने माता-पिता और भाई को

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ओखलकांडा ब्लॉक के छिड़ाखान में वाहन दुर्घटना में घायल डालकन्या निवासी योगेश पनेरू की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। करीब नौ दिन तक योगेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

बता दें 17 नवंबर को अधौड़ा-मीडार मोटर मार्ग के छिड़ाखान के पास एक कैम्पर गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से ओखलकांडा ब्लॉक के नौ लोगों की एक साथ मौत हो गयी थी, जिसमें योगेश गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस दुर्घटना में योगेश पहले ही अपने माता-पिता व भाई को खो चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील

सुबह तड़के योगेश ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में अधोड़ा गांव के दो संगे भाईयों की मौत हो गयी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा -11.07 लाख की साइबर ठगी

 

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119