लोगों के लिए सिरदर्द बने सांड ने हल्द्वानी मंडी में हमलाकर तीन को किया घायल
हल्द्वानी। लावारिस जानवर लोगों के लिए सर दर्द बने हुए हैं। शनिवार को हल्द्वानी मंडी परिसर में घूम रहे सांड ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मंडी के व्यापारियों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि दोपहर के दो महिलाएं परिसर में पहुंची थीं। दोनों महिलाओं को सांड ने सींग से हमला कर घायल कर दिया।
इसमें एक बुजुर्ग महिला के सर पर चोट लग गई। साथ ही मंडी के एक व्यापारी पर भी हमला किया। इसमें वे काफी दूर जाकर गिरे। आलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने कहा कि लावारिस पशुओं का आतंक लगातार मंडी परिसर में बढ़ रहा है। मंडी अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन