बाइकों की भिड़ंत में घायल आईटीबीपी जवान की उपचार के दौरान मौत
हल्द्वानी। बाइकों की भिड़ंत में घायल एक आईटीबीपी जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जवान लोहाघाट में तैनात था। पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बरनिया गांव मुनस्यारी निवासी कमलेश बिष्ट ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। कहा उनका बड़ा भाई हरीश बिष्ट (29) वर्तमान में 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट में तैनात था। वह छुट्टी मनाने हल्द्वानी आया था।
दो नवंबर सुबह करीब छह बजे वह बाइक से मुखानी चौराहा होते हुए कालाढूंगी रोड पहुंचा। इस बीच तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इससे हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से हरीश को विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर