रमेश बने सिरमोली वन पंचायत के सरपंच-दी बधाई
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। (अल्मोडा़) तहसील भिकियासैण के सिरमोली वन पंचायत सरपंच के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए, जिसमें रमेश चंद्र पांडे सरपंच बनाये गये । चुनाव प्रक्रिया में सरपंच के चुनाव में पहले सदस्यों का चुनाव हुआ,जिसमें रमेश चंद्र पांडे, माधो सिंह, हेमा रावत,भास्कर नैनवाल, भावना देवी,रीतु पंत,उत्तमा देवी, लाल सिंह, गिरीश चन्द्र आर्या लॉटरी के माध्यम से चुने गए। सभी सदस्यों व ग्रामवासियों ने नव नियुक्त सरपंच रमेश चन्द्र पांडे को ढेर सारी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। चुनाव प्रक्रिया राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सिनौडा़ पंकज बिष्ट की उपस्थिति में कराया गया।
इस मौके पर पूर्व श्रेत्र पंचायत सदस्य संजय मेहरा,पुर्व प्रधान दीवान सिंह मेहरा, बलवंत सिंह रावत,गिरीश पाण्डेय, प्रधान पुष्कर कुमार, निवर्तमान सरपंच जगदीश पंत, पूर्व सरपंच अनोप सिंह, लाल सिंह, भुवन चंद्र नैनवाल, ललित मोहन पंत, मोहन सिंह मेहरा, गिरीश मेहरा, उप प्रधान गोविन्द रावत, हरीश पांडे, रमेश नैलवाल, गिरीश पंत, पूरन सिंह मेहरा, विवेक,गौरव, खीम सिंह मेहरा, गिरीश भंडारी सहित गांव के अनेक महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति के साथ ही पीआर डी जवान देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन