स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किशनपुर सकुलिया के प्रधान बिपिन जोशी को सीएम ने किया सम्मानित
मोटाहल्दू(नैनीताल)। जिले के लालकुआं तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर मंगलवार को ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने पर गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
वहीं ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी ने सभी ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य एवं आशा कार्यकर्ती, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल एवं ग्रामीणों का ग्राम को स्वच्छ बनाने पर धन्यवाद दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार