बागेश्वर…भीड़ी की सरपंच ने एसडीएम को दिया इस्तीफा, खड़िया पट्टाधारक के बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
बागेश्वर। दफौट क्षेत्र के भीड़ी की सरपंच ने एक खड़िया पट्टाधारक के बेटे पर जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। अपना त्याग पत्र एसडीएम को सौंपा है। सरपंच मोहिनी देवी शनिवार को गांव के कुछ लोगों के साथ जिला मुख्यालय पहुंची। यहां उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को अपना त्याग पत्र सौंपा। सरपंच का कहना है कि उनके गांव में खड़िया पट्टाधारक वन पंचायत की जमीन पर जबरन गरारी लगाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई चीड़ के पेड़ भी काट दिए। वह प्रशासन से 18 मार्च से लगातार चार बार पट्टाधारक की शिाकयत करतीं आ रही हैं, लेकिन आज तक प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली।
चार बार उसके परिवार पर जानलेवा हमला पट्टाधारक व उसका बेटा कर चुका है। शुक्रवार को एक बार फिर उसने गांव में गरारी लगाने का काम शुरू किया। उसे जान से मारने की मिल रही धमकी के बाद वह मौके पर नहीं गई। उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार