शादी समारोह में आए स्कार्पियों वाहन ने महिला को मारी टक्कर, हुई मौत
खटीमा। शादी समारोह गई महिला की स्कार्पियों वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को उत्तराखण्ड की सीमा से सटे रमनगरा में न्यूरिया जिला पीलीभीत से बरात आई हुई थी। इसी शादी समारोह में शामिल होने रमनगरा निवासी रेनूका हलदार (45) पत्नी स्व. सुरंजन हलदार भी पहुंची थी।
शादी होने बाद देर शाम बारात विदा हो रही थी, इसी बीच बारात में आये स्कार्पियों संख्या-यूपी26एवी-9895 की चपेट में आने से रेनूका हलदार गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रिफर कर दिया। परिजन महिला को नगर के नीजी अस्पताल ले गये, जहां महिला की मौत हो गई। परिजन मृतका को उप जिला चिकित्सालय पुन: लेकर आए और अस्पताल प्रबन्धन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति सुरंजन हलदार की मौत सात साल पूर्व हो गई थी। मृतका के तीन बेटे सत्यजीत हलदार, प्रसन्नजीत हलदार व सरजीत हलदार हैं, तीनों का विवाह हो चुका है। तीनों भाई खेतीबाड़ी कर जीवन यापन करते हैं। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग