लेडीज कपड़ों के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां पर स्थित एक एमआईएनआईएस (लेडीज कपड़ों) के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग की लटपों से शोरूम में रखा सारा सामान जलकर स्वाह हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सार्किट बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करने और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क पर एमआईएनआईएस लेडीज कपड़ों का शोरूम है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

रविवार की सुबह करीब सात व आठ बजे के बीच स्थानीय लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। शोरूम में आग की सूचना मिलते ही शोरूम मालिक भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया था। शोरूम में लगी आग से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल था। बताया जा रहा कि शोरूम के ऊपरी तल पर एक गोल्ड लोन बैंक भी स्थित था, जिससे आग के फैलाव का खतरा और अधिक बढ़ गया था। हालांकि समय रहते आग बुझा ली गई जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, लेकिन अनुमान है कि लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया है। फायर विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119