गुरुवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकला 9वीं के छात्र का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं -जली हुई स्कूटी और किताबें मिली
हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र के जीतपुर नेगी निवासी 15 वर्षीय यथार्थ मिश्रा जो एक नामी स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है, गुरुवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया। पुलिस को गुरुवार देर रात गोरापड़ाव बाईपास के जंगल में यथार्थ की जली हुई स्कूटी और उसकी किताबें मिली।
शुक्रवार सुबह से पुलिस ने चार टीमों का गठन कर जंगल में तलाश शुरू की। इसके साथ ही पुलिस ने छात्र की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा कि जहां पर पुलिस को छात्र की जली स्कूटी मिली थी उससे कुछ दूरी पर छात्र की पानी की बोतल मिली जिसमें से पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि छात्र अकेला स्कूटी से घटना स्थल की ओर जाता दिखा था।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना स्थल से जुड़े सभी रास्तों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में यथार्थ के परीक्षा परिणाम में कम अंक आए थे, जिसे लेकर घर में हल्की नाराजगी थी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हुई है और इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी