प्रेमी के प्यार में पागल लड़की ने अपने पिता के तिजोरी में ही डाला डाका -लाखों रुपए के जेवर और नगदी चुराकर किए उसके हवाले

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया में एक लड़की ने अपने प्रेमी के लिए अपने ही पिता की तिजोरी से लाखों रुपए के जेवर और नगदी चुराकर उसे दे दिए। मामला तब खुला जब पीड़ित ने 20 मार्च को अपने घर के लॉकर को खोला और उसमें न तो जेवर पाए गए और न ही नगदी। पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह अपनी तिजोरी में रखी नगदी और जेवर को सुरक्षित रखने के लिए बैंक में जमा करना चाहते थे लेकिन लॉकर में सामान गायब था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -साइबर अपराध पर बैंकों को 15 दिन का अल्टीमेटम -हर जिले में तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी

जब उन्होंने घर में पूछताछ की तो पता चला कि उनकी बेटी ने देहरादून के राम विहार ओएनजीसी बल्लूपुर निवासी मोहम्मद आजम के कहने पर यह चोरी की थी। लड़की आजम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी और उसी ने उसे यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। पीड़ित ने पुलिस से मांग की कि मोहम्मद आजम जो बिना यूसीसी में पंजीकरण के उनकी बेटी के साथ लिव-इन में रह रहा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने पुष्टि की कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के छात्र कार्तिकेय वारियाल को गूगल में फुल-टाइम नौकरी -प्री-प्लेसमेंट ऑफर से रचा नया कीर्तिमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119