दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ जवान और यात्रियों में हाथापाई -महिला ने लगाया तस्वीर खींचने का आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के एक कोच में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान और यात्रियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई का मामला सामने आया है। विवाद उस समय शुरू हुआ, जब एक महिला यात्री ने जवान पर उसकी तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे हुई। घटना का एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें महिला को मेट्रो कोच के भीतर जवान का विरोध करते हुए देखा जा सकता है।
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने तक संबंधित जवान को निलंबित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, जवान ने महिला की तस्वीरें खींचने के आरोप से इनकार किया। हालांकि, उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान कथित तौर पर महिला की तस्वीरें मिलने के बाद कुछ अन्य यात्री भी विवाद में शामिल हो गए। यात्रियों ने जवान से तस्वीरें हटाने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि जवान जब मेट्रो कोच से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ यात्रियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
पुलिस पूरे घटनाक्रम और विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-सहस्रधारा में फोटो खिंचवाते समय नदी में बही महिला, मौत -किच्छा में गोला नदी में 11वीं का छात्र लापता