uttarakhand-सहस्रधारा में फोटो खिंचवाते समय नदी में बही महिला, मौत -किच्छा में गोला नदी में 11वीं का छात्र लापता

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/किच्छा। उत्तराखंड में नदी के तेज बहाव ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्रधारा में फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से हरियाणा की 25 वर्षीय महिला तेज बहाव में बह गई। बचाव दल ने उसे नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऊधमसिंह नगर के किच्छा में गोला नदी में नहाने गया 11वीं कक्षा का छात्र तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, पानीपत निवासी नेहा आर्य (25) शनिवार को सहस्रधारा घूमने आई थी। शाम करीब छह बजे वह नदी के पास फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने मदद का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद महिला को नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

गोला नदी में नहाते समय छात्र बहा

दूसरी घटना ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा के शांतिपुरी क्षेत्र में हुई। यहां 11वीं कक्षा का छात्र पवन चौहान शनिवार को दोस्तों के साथ गोला नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और उफनती नदी के तेज बहाव में बह गया।

पवन को नदी में बहता देखकर उसके दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाश अभियान शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शराब के नशे में स्कॉर्पियो दौड़ा रहा था चालक, रात्रि चेकिंग में पुलिस ने वाहन किया सीज

लगातार तलाश, अब तक नहीं मिला सुराग

बचाव दल नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर लगातार छात्र की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पवन चौहान का कोई पता नहीं चल सका है। तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में भी मुश्किलें आ रही हैं।

बरसात के मौसम में नदी-नालों के बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के बीच सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119