कैंची के पास महिला और वाहन चालक में हाथापाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे में कैंची धाम के पास जाम लगने के कारण एक महिला की टैक्सी चालक के साथ बहस हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्साई महिला ने वाहन चालक के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस के हस्तेक्षप के बाद मामला शांत हो सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -साइबर अपराध पर बैंकों को 15 दिन का अल्टीमेटम -हर जिले में तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही एक टैक्सी के चालक से दूसरी कार में सवार महिला की बहस हो गई। कैंची में दिव्यांग व्यक्ति को वाहन से उतारते समय मामला बढ़ा। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। दोनों के बीच नोकझोक बढ़ने पर महिला ने अपना आपा खोते हुए वाहन चालक के कपड़े तक फाड़ डाले। दोनों का झगड़ा देखने के लिए लोगों की सड़क पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद टैक्सी चालक ने मामले की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। खैरना पुलिस ने पक्षों को चौकी में बुलाया गया। टैक्सी चालक और महिला ने माफी मांगकर आपसी समझौता कराया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119