रिश्वत लेने के आरोप में विद्युत विभाग के एसडीओ निलंबित
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन ने रिश्वत के आरोपी एसडीओ संदीप शर्मा को निलंबित कर दिया है। एसडीओ जगजीतपुर संदीप शर्मा पर एक व्यक्ति के घर का बिजली कनेक्शन देने के लिए सरकारी फीस के अलावा 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था।
पीड़ित की शिकायत पर 16 अप्रैल को हरिद्वार के विजिलेंस ने 20 हज़ार रुपये रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। मुख्य अभियंता ने एसडीओ संदीप शर्मा की रिपोर्ट ऊर्जा निगम मुख्यालय को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर ऊर्जा निगम ने तत्काल प्रभाव से संदीप शर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल