सुंदरढूंगा ग्लेशियर से एसडीआरएफ ने पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों के शवों को निकाला-

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर: जिले के सुंदरढूंगा ग्लेशियर से एसडीआरएफ ने पश्चिम बंगाल के 5 पर्यटकों के शवों को रेस्क्यू कर लिया। हालांकि स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू का कोई सुराग नहीं लग पाया है। कपकोट ब्लॉक के सुंदरढूंगा ग्लेशियर में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई थी. मौसम खराब होने के चलते एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम में सोमवार को सुंदरढूंगा ग्लेशियर से पांच शवों को रेस्क्यू कर लिया है. हालांकि, अभी भी स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -हीरानगर में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा -मारपीट करते छह युवक गिरफ्तार


जानकारी के मुताबिक, बंगाल के पांच पर्यटकों के साथ एक स्थानीय गाइड और चार पोर्टर खाती से सुंदरढूंगा ग्लेशियर के लिए 16 अक्टूबर को ट्रैकिंग पर निकले थे. लेकिन 20 अक्टूबर को अचानक मौसम खराब हो गया और सभी 10 लोग बर्फीले तूफान में फंस गए थे. इस दौरान चारों पोर्टर घायल हो गए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


घायल पोर्टर जैसे-तैसे अपनी जान बचाते हुए खाती तक पहुंच गए थे। वहीं, पश्चिम बंगाल के पांचों पर्यटकों की बर्फबारी के चलते मौत हो गई थी. स्थानीय गाइड खिलाफ सिंह दानू लापता बताया जा रहा है. वहां से आए पोर्टर ने बताया कि गाइड खिलाफ सिंह के पास एक वॉकी टॉकी था, जिसकी लोकल रेंज पांच किमी की है. उसके माध्यम से उन्होंने जातोली के लोगों को 20 अक्टूबर शाम को सूचना दे दी थी. स्थानीय लोगों ने तभी प्रशासन को सूचित कर दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


मौसम खराब होने के चलते एसडीआरएफ को रेस्क्यू अभियान चलाने में काफी दिक्कत हो रही थी। कल एसडीआरफ को 5 पर्यटकों के शव दिख गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू करते हुए पांच बंगाली पर्यटकों के शवों को सुंदरढूंगा ग्लेशियर से चॉपर के माध्यम से कपकोट पहुंचा दिया है
कपकोट में ही शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119