पत्नी और बेटे की हत्या के बाद फरार आरोपी की तलाश तेज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग ( उत्तराखंड )। तिलवाड़ा सुमाड़ी क्षेत्र में नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा पत्नी और बेटे की हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मृतका के भाई और अन्य परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी दीपक बहादुर दो दिन पहले अपनी पत्नी कमला शाही (34) और बेटे रोशन सिंह (9) की हत्या कर मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक जांच शुरू की और आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रविवार को जिला चिकित्सालय में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। फॉरेंसिक जांच में प्रथम दृष्टया शव कुछ दिन पुराने होने की आशंका जताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119