यात्रा करने से पूर्व देखें मतगणना के दृष्टिगत 31 जुलाई को हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पंचायत निर्वाचन 2025 मतगणना के दृष्टिगत दिनांक 31.07.2025 की प्रातः 07:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक टीपी नगर तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर, मुखानी / जेल रोड/धानमिल तिराहा से आईटीआई तिराहा की ओर व शहर क्षेत्र से रामपुर रोड की ओर समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम

◼️ रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन टीपी नगर तिराहा/ एफटीआई तिराहा से बरेली रोड होते हुए और आईटीआई तिराहा से कालाढूंगी रोड होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️सिंधी चौराहा से रामपुर रोड को जाने वाले समस्त वाहन गांधी इंटर कॉलेज/होण्डा शोरूम तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर बस एवं माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

◼️कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन मुखानी चौराहा/जेल रोड तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से एफटीआई तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

जीरो जोन

◼️सरगम टैम्पो स्टैण्ड से आईटीआई तिराहा के मध्य समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

पार्किंग व्यवस्था

◼️ मतगणना ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारीयों / कर्मचारियो, मीडिया बंधुओं के वाहनों की पार्किंग H N इण्टर कॉलेज मैदान में रहेगी।

◼️ समस्त उम्मीदवारों एवं उनके कार्यकर्ताओं व समर्थकों के वाहनों की पार्किंग मेडीकल कॉलेज गेट से FTI तिराहा के मध्य रोड के बाईं ओर रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119