करंट लगने से महिला व भैंस की मौत, खेत स्वामी पर करंट छोड़े जाने का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

करंट लगने से एक महिला व उनकी भैंस की मौत हो गयी। परिजनों ने पास के खेत स्वामी पर करंट छोड़े जाने का आरोप लगाया है। बाबू शाह खटीमा निवासी ग्राम पंडरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी 45 वर्षीय हमशीरा  मंगलवार की सुबह छह बजे भैंसों को लेकर गयी थी, भैंस अचानक छूट गयी वह उसके पीछे गयी। बाबू शाह के अनुसार काफ़ी देर तक नही पहुंची तो परिजन खोजने के लिए गये तो वह बेहोश पड़ी थी, पास ही भैंस भी मृत थी। परिजन पत्नी को अस्पताल लाये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

बाबू शाह के अनुसार पास में खेत स्वामी ने अपने खेत में बिजली का तार लगाकर करंट छोड़ा था। भैंस को बचाने के लिए प्रयास में हमशीरा को भी करंट लग गया। बाबू शाह के अनुसार करंट छोड़ने वाले व्यक्ति ने पत्नी व भैंस को करंट लगने के बाद तार समेट लिया और करंट लगने की जानकारी किसी को नही दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की चार पुत्रियां व एक पुत्र है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119