धनतेरस और दिवाली को लेकर हल्द्वानी में रूट डायवर्जन प्लान देखें-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है धनतेरस और दिवाली को अब कुछ ही दिन रह गए हैं शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है और शहर की यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। जो आगामी 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक लागू रहेगा। यह रूट डायवर्जन प्लान सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक लागू रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हल्द्वानी पहुंचने पर सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत

बड़े वाहनों का डायवर्जन प्लान
-रामपुर रोड से पहाड़ जाने वालों को वाया छड़ायल, सेंटर अस्पताल तिराहा, लालडांठ कॉलटैक्स तिराहा से काठगोदाम से जाना होगा।
-बरेली रोड के बड़े वाहनों को वाया हौंडा शोरूम तिराहा, टीपीनगर, छड़ायल, सेंटर अस्पताल तिराहे से लालडांठ, काठगोदाम से बाहर जाना होगा।
-कालाढूंगी की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को वाया लालडांठ तिराहा, पंचक्की हाईडील, कॉलटैक्स तिराहा से नैनीताल रोड जाना होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अल्मोड़ा में अवैध हथियारों के साथ रामनगर के दो युवक गिरफ्तार -पिस्टल-कारतूस और चाकू बरामद


-भीमताल/नैनीताल रोड से आने वाले बड़े वाहनों को कॉल ट्रैक से लालडांठ  सेंट्रल अस्पताल तिराहा से छड़ायल, टीपीनगर या पंचायत घर से देवलचौड़ तिराहा होते हुए  मंडी की ओर निकलना होगा।
-गोपालपुर और रेलवे क्रॉसिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119