आठ मेडिकल स्टोर में छापेमारी, कफ सीरप के पांच नमूने ले जांच को भेजे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए औषधि नियंत्रण विभाग ने मंगलवार को हल्द्वानी क्षेत्र में थोक औषधि प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। विभाग की टीम ने 8 प्रतिष्ठानों में रखे गए सिरप की गहनता से जांच की। इनमें डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड, क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट व फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड युक्त पीडियाट्रिक कफ सिरप के पांच नमूने इकठ्ठा किए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य बच्चों के लिए उपयोग होने वाली दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अब तक नैनीताल जिले से कफ सिरप के कुल 14 नमूने लेकर राजकीय विश्लेषण शाखा देहरादून में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से अधिक से अधिक सैंपल लेकर भेजने के निर्देश दिए हैं। औषधि विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले थोक व रिटेल कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में औषधि निरीक्षक नैनीताल अर्चना शामिल रहीं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119