भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया मंडल अध्यक्ष डसीला का स्वागत
गणेश पाण्डेय, दन्यां
मंडल दन्यां के नव नियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला का भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया. भैसियाछाना ब्लॉक के बाड़ेछीना में हुए एक कार्यक्रम में
भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, वरिष्ठ नेता सुभाष पांडे, ब्लाक प्रमुख धौलादेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट , ब्लाक प्रमुख लमगड़ा विक्रम सिंह बगड़वाल, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य मनोज पंत, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष से धौलादेवी प्रताप सिंह गैड़ा, रवि गोस्वामी, बालम कपकोटी खीमानंद पालीवाल, दीपक भट्ट, खेती के गोकुल पांडे, रणजीत बिष्ट, अंकित गोस्वामी, गोपाल पांडे, भाजपा नेता करण पाठक, विजय पाठक, महेश भट्ट ,हरीश जोशी, राजू बिष्ट सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने धनिया मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला का स्वागत किया. मंडल अध्यक्ष डसीला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ेंगे और स्वयं भी तन, मन और धन से संगठनात्मक मजबूती के लिए सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-ज्योलीकोट में पीलिया का कहर, दो मौतों से मचा हड़कंप
नैनीताल पुलिस की अपील : लालच में किसी को न दें बैंक खाता, एटीएम या चेकबुक
सांसद अजय भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश