जिला टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल द्वारा धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस
नैनीताल। विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी देश का गणतंत्र दिवस समारोह वर्ष 2023 जिला टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल द्वारा बहुत धूमधाम से ओपटिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान, बैलपड़ाव में मनाया गया,समारोह में ध्वजारोहण आमंत्रित मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त दिल्ली पुलिस श्री डी0एस0 चौधरी,टेनिस खिलाड़ी ने किया जबकि विशिष्ट अथिति सेना के मेजर श्री धीरज हयांकी थे।राष्ट्रीय गान के उपरान्त वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर अपने संक्षिप्त विचार व्यक्त किए व मिष्ठान वितरित किया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ियों ने एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया।

समारोह में सचिव हेम कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष रजत कुमार सती, ललित बेलबाल (अधिवकता,हाई कोर्ट,नैनीताल), बी0एम0एस0 बिष्ट,सेवानिवृत्त,मैनेजर एस0बी0आई0,हिमांशु कुमार, एक्सेल मोटर्स, सहर्ष पांडेय, नमित तिवारी, सुमित तिवारी, मानस तिवारी,मोहित सिंह राठौर,देवेन्द्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह व अन्य कई सब जूनियर किडस् उपस्थित थे। श्री ललित जोशी(रामनगर), कार्यवाहक अध्यक्ष,जिला टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल ने सायम् प्रतियोगिता के अंत में समारोह के समापन की घोषणा की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-ज्योलीकोट में पीलिया का कहर, दो मौतों से मचा हड़कंप
नैनीताल पुलिस की अपील : लालच में किसी को न दें बैंक खाता, एटीएम या चेकबुक
सांसद अजय भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश