वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशनलाल बने कांग्रेस एस सी विभाग के अल्मोड़ा संयोजक
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सभासद किशनलाल को कांग्रेस के एस०सी०विभाग का अल्मोड़ा संयोजक नियुक्त किया गया है। किशनलाल नगर कांग्रेस कमेटी में नगर महामंत्री के पद का भी निर्वहन कर चुके हैं।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एस०सी० विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल की संस्तुति पर किशनलाल को अल्मोड़ा कांग्रेस का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि किशनलाल कांग्रेस के समर्पित एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं।इनको एस सी विभाग के जिला संयोजक की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी द्वारा दिये जाने पर जिलाध्यक्ष पाण्डे ने विश्वास जताया है कि जनपद अल्मोड़ा में इनके प्रयासों से कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।
किशनलाल के जिला संयोजक बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,आई टी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शरद चन्द्र साह,राधा बिष्ट,दीपा साह,विनोद वैष्णव,कार्तिक साह,हाजी नूर अकरम खान,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,प्रदेश सचिव गोपाल चौहान,पूर्व पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल सहित दर्जनों कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार