वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे को पत्रकारिता के लिए इस वर्ष का कथाकार पत्रकार स्व. आनंद बल्लभ उप्रेती स्मृति सम्मान मिला-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- हल्द्वानी में आयोजित कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनंद बल्लभ उप्रेती के 9वें स्मृति समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे को पत्रकारिता के लिए इस वर्ष का कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनंद बल्लभ उपरेती स्मृति सम्मान मिला है। इसके अलावा स्मृति समारोह में सीमांत संस्कृति के संरक्षण हेतु उल्लेखनीय कार्य कर रहे श्याम सिंह ग्वाल, नारायण सिंह दुग्ताल( जोहार) रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल(नैनीताल) शिक्षाविद प्रो. गिरीश पंत( पीजी कालेज रामनगर),डॉ ललित जोशी (एसएसजे कालेजअलमोड़ा)पत्रकार गोविंद सनवाल (दैनिक जागरण) को स्व.आनंद बल्लभ उप्रेती स्मृति सम्मान दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रेमिका से मिलने आया युवक भीड़ के हत्थे चढ़ा, पुलिस ने बचाया

तीन सत्रों पर चले इस कार्यक्रम में पहले सत्र में स्वागत अभिनंदन वह सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित कई शिक्षाविदो ने की ।जबकि दूसरे सत्र में हिमालयी धरोहर लला जसुली बूढ़ी शौक्याणी के ऊपर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति- लोक कला के गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा की। वहीं तीसरे सत्र में कुमाऊनी पारंपरिक होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम आयोजक मंडल के सचिव पंकज उप्रेती ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119