सनसनी:-पहाड़ की शांत वादियों में एक बार फिर ग्रामीण की पीट कर हत्या, महिला घायल

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पहाड़ की शांत वादियां एक बार फिर हत्या की वारदात से दहल उठी है। हत्या की यह वारदात पिथौरागढ़ जिले के तहसील डीडीहाट के अंतर्गत तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर घोरपट्टा क्षेत्र में हुई है। जहां ननपापों गांव निवासी एक ग्रामीण को अटल गांव निवासी व्यक्ति ने लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला। इस दौरान पति के बचाव के लिए आई पत्नी को भी आरोपी ने लाठी डंडे मार कर घायल कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम

ननपापों गांव निवासी 48 वर्षीय प्रह्लाद सिंह पुत्र धनराज सिंह की घोरपट्टा में परचून की दुकान है। शनिवार को अटल गांव निवासी सोबन सिंह से उसकी किसी बात पर मामूली बहस हो गई थी। इसी बहस ने दोनों के बीच विवाद का रूप ले लिया, जिसके बाद सोबन राम ने प्रह्लाद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और प्रह्लाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

हमला हाेते देख वहीं पास में मौजूद उसकी पत्नी कलावती पति को बचाने आई तो हत्यारोपी ने कलावती पर भी लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कलावती के सिर, पीठ, हाथ और पैरों पर गंभीर चोट आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

दिनदहाड़े हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और वे भी बीच बचाव को दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कलावती को डीडीहाट सीएचसी पहुंचाया, जहां पर उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119