सनसनी-पति का सिर काटकर व कटा सिर लेकर थाने पहुँची महिला-

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पर्वतीय जिला पिथौरागढ़ के धारचूला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। वह अपने पति का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद वह कटे सिर को हाथ में लेकर खुद थाने पहुंची और आत्मसमर्पण करने की बात कहने लगी। उसे इस तरह देख कर हर कोई दंग रह गया। पति की हत्या करने का उसे जरा भी मलाल या पछतावा नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया। घटना झूलाघाट के सीमावर्ती पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव की है। महिला ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या की है और वह आत्मसमर्पण करना चाहती है। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि 32 वर्षीया चुम्मा थापा नाम की महिला का उसके 47 वर्षीय पति नारायण थापा से विवाद हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

विवाद के बीच चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति का सिर काट दिया। फिर अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119