हत्या के प्रयास के दोषी को सात साल का कारावास

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए जानलेवा हमले के मामले में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत ने मुख्य आरोपी को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।


अभियोजन पक्ष के अनुसार 25 अप्रैल 2017 को भूसा डालने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि अहमद शाह, उसका पुत्र दिलशाद और नजाकत अली उर्फ जग्गा ने मिलकर जाकिर अली और उसके भाई पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। हमले में जाकिर अली के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन कराना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी नजाकत अली उर्फ जग्गा को भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 452 और 324 के तहत दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


वहीं सह आरोपी अहमद शाह और दिलशाद को साधारण मारपीट के मामले में धारा 323 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए छह-छह माह के कारावास और दो-दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


अदालत ने यह भी आदेश दिया कि अर्थदंड की राशि में से 15 हजार रुपये पीड़ित जाकिर अली को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी तथा जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119