बेरीनाग : खेत से चारा काटते समय खाई में गिरी महिला की मौत
बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में चारा काटने के दौरान खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बेरीनाग के ग्राम पंचायत चामाचौड़ के रातड़ निवासी 55 वर्षीय लीला देवी पत्नी बलवंत सिंह विगत दिवस घर के पास एक पेड़ से अपने मवेशियों के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डोली के सहारे उन्हें करीब दो किलोमीटर पैदल सड़क तक लाया गया। इसके बाद परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेरीनाग ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोंरगा ने बताया कि पुलिस ने महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतका अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। इनमें एक बेटी अविवाहित है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी