हत्या की कोशिश में दो आरोपियों को सात-सात साल की सजा

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। सूखी नहर में व्यक्ति को फेंककर जान से मारने की कोशिश के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश मंजू सिंह मुंडे की अदालत ने दो आरोपियों को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhamd-सड़क पर सरेआम हुड़दंग और मारपीट -दो युवतियों समेत नौ हिरासत में

यह मामला 23 सितंबर 2023 का है। झनकइया निवासी शुभम ने तहरीर में बताया था कि पड़ोसी प्रदीप सिंह राणा और अर्जुन सिंह उसके पिता राजेंद्र प्रसाद को मोटरसाइकिल पर घर से ले गए और रास्ते में सूखी नहर में धक्का देकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस जवानों ने घायल राजेंद्र प्रसाद को नहर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी रीढ़ व पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क कटा

शिकायत दर्ज कराने पर आरोपियों की ओर से परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता सौरभ ओझा ने 11 गवाह पेश किए। सभी साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। फैसले के बाद दोनों को उपजिला कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119