uttarakhamd-सड़क पर सरेआम हुड़दंग और मारपीट -दो युवतियों समेत नौ हिरासत में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हंगामा, हुड़दंग और मारपीट करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत नौ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को सिडकुल क्षेत्र में कुछ महिला और पुरुष सड़क पर आपस में मारपीट और हंगामा कर रहे थे। सड़क पर हो रहे इस बवाल से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

थाना प्रभारी अजय शाह के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में शिवम निवासी मंगलखेड़ा, बिजनौर हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद, गौरव गुप्ता निवासी प्रगति नगर हरदोई हाल निवासी ब्रह्मपुरी, गौतम कश्यप, शानू निवासी अर्जुन पुरवा लखीमपुर खीरी हाल निवासी महादेवपुरम, शिवा कश्यप निवासी अर्जुन पुरवा लखीमपुर खीरी हाल निवासी रावली महदूद, ओम गुप्ता निवासी संपूर्णानगर लखीमपुर खीरी हाल निवासी ब्रह्मपुरी, सूरज निवासी मिश्रपुर सीतापुर हाल निवासी रावली महदूद तथा दो महिलाएं शामिल हैं। एक महिला नहटौर, बिजनौर की तथा दूसरी अखेड़ा, नहटौर, बिजनौर की निवासी बताई गई है, दोनों वर्तमान में रावली महदूद में रह रही थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर हंगामा, मारपीट और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119