uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 511 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी चरस की खेप सहारनपुर के देवबंद से देहरादून लाकर स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की तैयारी में था।

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को नशे की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम ने 29 अगस्त की रात बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से 511 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान रिहान (30) पुत्र नजम आलम, निवासी पठानपुरा खंड-4, देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस देवबंद से लेकर देहरादून आया था और इसे स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने वाला था।

पहले भी जा चुका है जेल

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दिल्ली अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना अपराध शाखा दिल्ली में मुकदमा संख्या 259/24, धारा 8/20/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार और कांस्टेबल राविन्द्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119