उत्तराखंड : प्रसव के बाद प्रसूता की मौत -अस्पताल में परिजनों का हंगामा

खबर शेयर करें 👉

–लापरवाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठे व्यापारी और आशाएं, जांच और कार्रवाई की मांग

हरिद्वार। महिला अस्पताल परिसर में संचालित मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के समर्थन में व्यापार मंडल से जुड़े लोग और आशाएं भी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ब्रह्मपुरी निवासी कोमल को प्रसव के लिए मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से कथित तौर पर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला की हालत लगातार गंभीर होती चली गई।

हालत बिगड़ने पर महिला को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उनके समर्थन में व्यापार मंडल से जुड़े लोग और आशाएं भी धरने पर बैठ गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

धरने पर बैठे लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उपचार में लापरवाही की जांच करने और यदि कोई जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

गौरतलब है कि महिला अस्पताल परिसर में बने मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का संचालन एक निजी संस्था की ओर से किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई थी। चिकित्सक ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मरीज को रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत अस्पताल में हुई या एंबुलेंस में। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर मामले की जांच कराई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119