uttarakhand-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त – कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क कटा
हल्द्वानी। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पहाड़ों में जगह-जगह मलबा आने और भूस्खलन से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नैनीताल जिले में ज्योलीकोट-भवाली-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग, छह राज्य मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 31 ग्रामीण मार्ग समेत कुल 40 सड़कें बाधित हो गई हैं। सड़कें बंद होने से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों से कट गया है।
भारी बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर भी बढ़कर 49,638 क्यूसेक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित है।
अल्मोड़ा में 18 सड़कें बंद
अल्मोड़ा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 18 सड़कें बंद हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्ग भी शामिल हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाधित सड़कों में अल्मोड़ा-शेराघाट, काफलीखान, भनोली मोटर मार्ग और जैंती-पीपली समेत कई प्रमुख मार्ग शामिल हैं। लगातार बारिश के कारण सड़क मार्गों पर मलबा आने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से बंद मार्गों को खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान