uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बागेश्वर। कांडा थाना क्षेत्र के सिमकुना स्थित थरन के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 28 वर्षीय युवक शंकर सिंह नगरकोटी की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय राहुल नगरकोटी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात थरन के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खाई में एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा। वहीं दूसरा युवक जगदीश राम के घर के बरामदे में मिला। घायल की हालत गंभीर होने के कारण वह हादसे के बारे में कुछ बता नहीं सका। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी कांडा पहुंचाया। चिकित्सकों ने शंकर सिंह नगरकोटी (28), पुत्र कृपाल सिंह, निवासी सरखोला अलकन्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल नगरकोटी (25), पुत्र नरेंद्र सिंह नगरकोटी गंभीर रूप से घायल मिला। उसके सिर पर 10 टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार जगदीश गिरी और कांडा थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा