uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में मंगलवार दोपहर अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। लाइसेंस विंडो की ओर से चली गोली लोहे की जाली को चीरते हुए कमरे के भीतर रखी लोहे की अलमारी में जा धंसी। गनीमत रही कि गोली की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, आरटीओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी के लाइसेंसी हथियार से गोली चलने की बात सामने आई है। गोली लाइसेंस विंडो की ओर से चली और जाली को भेदते हुए अंदर रखी लोहे की अलमारी के दरवाजे में जा धंसी। फायरिंग के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क्या कारण था, इसकी जांच पुलिस और विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक नमूने लिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

बताया जा रहा है कि जिस कर्मचारी के लाइसेंसी हथियार से गोली चलने की बात सामने आई है, वह पहले हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय में तैनात था। बाद में उसका तबादला पिथौरागढ़ कर दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी दोबारा हल्द्वानी में तैनाती हो गई। कर्मचारी के व्यवहार को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि इन बातों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

आरटीओ गुरुदेव सिंह ने बताया कि कार्यालय में गोली चली है। मामले की विभागीय टीम और पुलिस जांच कर रही है। वहीं, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोली किन परिस्थितियों में और किस कारण चली, इसका पता लगाने के लिए संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119