उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, कई राज्यों में तापमान शून्य से नीचे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। उत्तर भारत में जारी भीषण ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण शीत लहर की स्थिति बन सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब और हरियाणा में तापमान जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ है।


स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई। प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जबकि बाड़मेर में तापमान शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


दिल्ली में इस मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई है। राजधानी के आयानगर इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पालम मौसम केंद्र पर बीते 13 वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.1 डिग्री कम है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है और इसे देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119