टस्कर हाथी का आतंक, वन विभाग व ग्रामीणों ने संयुक्त हांका अभियान चलाकर जंगल की ओर खदेड़ा

खबर शेयर करें 👉

रामनगर क्षेत्र में मानव–वन्यजीव संघर्ष एक बार फिर सामने आया है। देर शाम आबादी के पास एक महिला पर टस्कर हाथी द्वारा किए गए हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आज रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर संयुक्त हांका अभियान चलाया और हाथी को गांव से दूर जंगल की ओर खदेड़ दिया।


ग्रामीणों के अनुसार यह टस्कर हाथी डेढ़ दांत का है और पिछले कई दिनों से लगातार आबादी की ओर रुख कर रहा था। हाथी के बार-बार गांव के आसपास दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत थे। वन विभाग द्वारा पहले भी हाथी को जंगल की ओर भगाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद वह दोबारा आबादी की ओर लौट आता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब देर शाम टेड़ा गांव निवासी सीमा देवी पर हाथी ने हमला कर दिया। इसके बाद वन विभाग ने तत्काल सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया।


आज सुबह रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज की टीम ने रेंज अधिकारी शेखर तिवारी के नेतृत्व में गांव के आसपास मोर्चा संभाला। ग्रामीणों को भी साथ लेकर एक बड़ा संयुक्त हांका अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई फायरिंग भी की गई, ताकि हाथी को डराकर जंगल की ओर भगाया जा सके। वन कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को लगभग 5 से 10 किलोमीटर अंदर जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


ग्रामीणों का कहना है कि हाथी के लगातार आबादी में आने से जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ था, इसलिए वन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास करना आवश्यक हो गया था। उन्होंने वन विभाग से हाथी की नियमित निगरानी और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। विभाग लगातार गश्त और निगरानी कर रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी हांका अभियान चलाया जाएगा, ताकि हाथी दोबारा आबादी की ओर न आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी के दिखाई देने पर उसे अकेले भगाने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। साथ ही रात के समय विशेष सतर्कता बरतने और समूह में रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119