उत्तराखंड…रुद्रपुर में शर्मनाक वारदात – पिथौरागढ़ के युवक को लूटने के बाद उतरवाए कपड़े, पूरी रात पार्क में अर्द्धनग्न पड़ा रहा
रुद्रपुर। रुद्रपुर के गांधी पार्क में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पिथौरागढ़ निवासी एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया गया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके कपड़े भी उतरवा दिए और उसे अर्द्धनग्न हालत में पार्क में छोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ निवासी युवक शुक्रवार को किसी काम से रुद्रपुर आया था। उसे वापस अपने घर लौटना था, लेकिन बस आने में देरी होने पर वह समय बिताने के लिए गांधी पार्क पहुंच गया। इसी दौरान दो-तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की, नकदी और मोबाइल लूट लिया तथा कपड़े उतरवाकर मौके से फरार हो गए।
शर्म और भय के कारण पीड़ित पूरी रात गांधी पार्क में ही अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा रहा। बाद में किसी तरह वह वहां से निकलकर वापस अपने घर लौट गया।
उधर, सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि घटना की चर्चा मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन वहां कोई युवक नहीं मिला। अब तक इस संबंध में किसी भी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटीभीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस