उत्तराखंड…हरिद्वार जा रहे तीन दोस्तों की बाइक पुल पर बनी मौत का जाल —19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर/बाजपुर। बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के कनौरा ईदगाह पुल पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में रुद्रपुर निवासी 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख रुपये की साइबर ठगी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि कनौरा ईदगाह पुल के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और तीन युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही दोराहा चौकी की चीता मोबाइल पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जांच के दौरान हर्षित रस्तोगी (19) पुत्र सुरेश, निवासी वार्ड नंबर-24, रम्पुरा, रुद्रपुर को मृत पाया। वहीं हादसे में मानिक रस्तोगी (20) पुत्र राजीव और जीतू कोहली (19) पुत्र महेश, दोनों निवासी वार्ड नंबर-24, रम्पुरा, रुद्रपुर गंभीर रूप से घायल मिले। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर दोराहा चौकी में खड़ा करा दिया है। एसआई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों युवक देर रात हरिद्वार के लिए निकले थे। इसी दौरान कनौरा ईदगाह पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119