शराबियों, जुआरियों का अड्डा बना मोतीनगर स्थित लावारिस शिक्षा का मंदिर
मोटाहल्दू (हल्द्वानी)। हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मोतीनगर स्थित शिक्षा का मंदिर एक समय बच्चों के भविष्य का खेवनहार था जो कि आप शराबियों जुआरियों व अय्याशी का अड्डा बन चुका है उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आने के बाद यह स्कूल दूसरी जगह शिफ्ट हो चुका है लेकिन खाली पड़ा या खंडहर नुमा क्षेत्र के लिए किसी खतरे से खाली नहीं है। लावारिस यह स्कूल अब जुआरियों, शराबियों के लिए एसगाह बन चुका है। रात रात तक यहां पर शोरगुल करते देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा कुछ दिन पूर्व यहां अय्याश किस्म के लोग भी जाते देखे गए हैं। लावारिस पड़े इस स्कूल से क्षेत्र में चोरी आदि होने का भी खतरा बना रहता है इससे पूर्व लालकुआं मैं सीओ रहे प्रमोद साहनी कुछ नशेड़ी लोगों को पकड़ा था बाद में उनके घर वालों को बुलाकर उनको नसीहत भी दी थी उस समय तो उनका यहां आने का सिलसिला बंद हो गया लेकिन सीओ शाह के यहां से स्थानांतरित होने के बाद फिर वही सिलसिला शुरू हो गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल