रात्रि ड्यूटी समाप्त कर घर को लौट रहा सिडकुल कर्मी सड़क हादसे का शिकार
हल्द्वानी। रात्रि ड्यूटी समाप्त कर घर को लौट रहा सिडकुल कर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गया। आनन-फानन में सिडकुल कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार चोरगलिया लाखनमंडी निवासी 26 वर्षीय शुभम आर्य पुत्र जयराम सितारगंज स्थित सिडकुल कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा कि रोजना की तरह वह अपनी बाइक से रविवार रात्रि ड्यूटी समाप्त कर घर को लौट रहा था। तभी काड़बास के पास अचानक तेज रफ्रतार स्कूटी ने रोड क्रॉस कर दी तभी बाइक व स्कूटी की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद शुभम सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से टकरा गया। आनन फानन में लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही घायल शुभम के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा कि मृतक शुभम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न