गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था जिस्म फरोसी का धंधा -तीन महिलायें, मैनेजर सहित छह गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एसएसपी को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक को गोपनीय माध्यमों से राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं/ युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। उiक्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर AHTU तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने विगत रात्रि में राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष तथा तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने होटल के मैनेजर सहित सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मु०अ०सँ०- 237/25 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत किया।

पूछताछ में होटल के मैनेजर ने बताया कि उक्त गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली ने लीज पर लिया है, उक्त गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यो की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उनके द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला/युवती की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच

नाम पता अभियुक्तगण-

1- तापस शाहू पुत्र स्व० सीताराम शाहू नि०- ग्राम शांतडा, पो०-जस्कगरी, थाना- रामनगर, तह०- कान्तई जिला-ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल, उम्र-31 वर्ष

2- कमलेश साहनी पुत्र कतलाल साहनी निवासी- रागवा पो०- कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, उम्र 22 वर्ष

3- निक्का देवी पत्नी कमलवीर साहनी निवासी ग्राम रागवा पो० कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, विहार, उम्र 24 वर्ष

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -हीरानगर में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा -मारपीट करते छह युवक गिरफ्तार

4- संजीत कुमार पुत्र गंगोरी प्रसाद ग्रा०- कमलवीधा, पो०-बुन्दावन, थाना- अररिया, तह०- अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार उम्र-43 वर्ष

5- गुल्ली देवी पत्नी विन्देश्वर साहनी निवासी ग्राम सुहागपुर चौक, थाना प्लासी, जिला अरिया, विहार, उम्र 40 वर्ष हाल- सी ब्लॉक कालोनी निकट काली मन्दिर, रायपुर, देहरादून

6- मनु गुरंग पुत्री भीम बहादुर गुरंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल थाना जयगांव जिला आलीपुर द्वारा हाल प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119