महिला को कोचिंग सेन्टर में काम दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर लूटा

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। एक महिला को कोचिंग सेन्टर में काम दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर मोबाइल और नगदी लूटने के मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।यूपी जिला पीलीभीत के बरखेड़ा निवासी हाल निवास खेतलसडा की महिला ओमवती पत्नी कालीचरण ने 28 जून को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपकर कहाकि एक युवक ने उसे कोचिंग सेंटर में काम दिलाने को कहकर सुनसान स्थान ले जाकर धमकाया और उसका मोबाइल फोन, 1500 रुपए नगद एवं आधार कार्ड लूट लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

कहा कि पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर धारा 309(4) 351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी के नेत्तृव मे पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश मे घटनास्थल आसपास के लोगो से पूछताछ किया और रास्ते के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार देर शाम महिला से नकदी व मोबाइल लूट का आरोपी अशोक बाल्मीकि निवासी वार्ड-16 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, 12 सौ रुपयें नगद व आधार कार्ड बरामद कर लिया। इस दौरान टीम मे एसआई किशोर पंत, महेश आर्या आदि थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119