निजी अस्पताल में बैठक करती मिली छह आशा वर्कर्स -हटाने की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी
काशीपुर। गुरुवार को एसीएमओ डॉ. डीपी सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने एक निजी अस्पताल में छापेमारी की। टीम को छह आशा कार्यकर्ता अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक करते मिलीं। इससे नाराज एसीएमओ ने आशाओं से लिखित स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही। एसीएमओ को सूचना मिली कि मुख्य मार्ग स्थित निजी अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है।
सूचना मिलते ही एसीएमओ ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल में छापेमारी की। टीम को मौके पर चार आशा कार्यकर्ता मिलीं, जबकि दो आशाएं अधिकारियों के आने से पहले ही अस्पताल से फरार हो गई। एसीएमओ ने बताया कि निजी अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही थी। अस्पताल में 6 आशा वर्कर्स मिली है, जिन्हें हटाने की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण