पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के पास टैक्सी पलटी, बरेली के छह यात्री घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। पूर्णागिरि मार्ग में बूम के पास एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। एक घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। वाहन में दस लोग सवार थे। चार अन्य को हल्की चोट आई है। एक्सल टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को टनकपुर-पूर्णागिरी मार्ग बूम के निकट पूर्णागिरि से श्रद्धालुओं को लेकर टनकपुर आ रही टैक्सी जीप संख्या यूके 05 टीए 0621 का एक्सल टूट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल तीर्थ यात्रियों को उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

जीप में सवार ग्राम मनुनागर बहेड़ी निवासी 35 वर्षीय प्रताप सिंह व उनकी 34 वर्षीय पत्नी कुसुम लता, 60 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी करन सिंह निवासी खजनपुर नवाबगंज बरेली, 35 वर्षीय कांति पत्नी रामबहादुर नवाबगंज, 70 वर्षीय रामनाथ पुत्र राम प्रसाद नवाबगंज, 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी अवधेश निवासी सीतापुर घायल हो गए। डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि घायल कुसुम लता की कूल्हे की हड्डी फैक्चर है। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष पांच यात्रियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। जीप में दस तीर्थयात्री सवार थे। अन्य चार यात्रियों को मामूली चोट आई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119