तीन बच्चों को छोड़कर महिला लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर तीन माह से लापता है। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि मूल रूप से बुलंद शहर और वर्तमान में सेलाकुई के बंजारागली में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। बताया कि 13 फरवरी को उसकी पत्नी खाटू श्याम मंदिर के लिए निकली थी। उसके तीन नाबालिग बच्चे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

जब उनकी पत्नी निकली तो बच्चे स्कूल जा रखे थे। तब से लेकर आज तक वह वापस नहीं लौटी है। बताया कि उसके जाने से बच्चों की देखरेख में काफी दिक्कतें आ रही है। कुछ समय पूर्व तक उनकी फोन पर बातचीत होती थी। उसने जल्द घर लौटने का वायदा किया था, लेकिन बीते एक सप्ताह से उसका फोन बंद आ रहा है। जिससे वह काफी परेशान हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के बाद अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की खोजबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119