संदिग्ध परिस्थितियों के चलते छठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते छठवीं कक्षा की छात्रा ने घर के अंदर ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस छात्रा के इस आत्मघाती कदम की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मुखानी उंचापुल निवासी सोमपाल मौर्या यहां अपने परिवार के साथ रहकर दहाड़ी मजदूरी का काम करता है और इसी कमाई से सोमपाल अपने घर का पालन पोषण के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाता है। बताया जा रहा कि सोमपाल की 14 वर्षीय बेटी नेहा मौर्या नारायण नगर इंटर कालेज में अध्ययनरत है। इसी वर्ष नेहा पांचवी पास कर कक्षा छह में प्रवेश किया। बीते गुरुवार को नेहा ने अपने माता-पिता से स्कूल की कॉपी-किताबे लाने की बात कहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

बताया जा रहा कि दोपहर बाद खाना खाने के बाद बेटी कमरे में चली और घर के लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गए। देर शाम तक जब छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे उठाने के लिए कमरे में चले गए। कमरे के अंदर जाते ही बेटी को फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से निकली चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने बेटी को फंदे से नीचे उतारा और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि बच्ची ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया उसका जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119