काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। काकड़ीघाट स्थित सिरौता नदी में शुक्रवार दोपहर नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। युवकों के साथियों ने ही डूबने की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने नदी में डूबे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी गहरी होने के चलते दोनों का पता नहीं चल पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीखेत पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं लोगों की मदद से नदी में डूबे योगेश बोरा (18) पुत्र बालम सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा और करन सिंह (18) पुत्र ठाकुर सिंह निवासी घिंघारी अल्मोड़ा का शव बाहर निकाला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

मृतकों के साथी युवक अमन सिंह और शुभम बोरा ने बताया कि वह लोग नदी में नहाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि योगेश और करन नहाते समय बीच नदी में चले गए। नदी गहरी होने के चलते दोनों डूबने लगे, उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119