चलती बस से उठे धुएं से मचा हड़कंप, तमिलनाडु के 40 छात्र बाल-बाल बचे

खबर शेयर करें 👉

-ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

देहरादून। राजधानी देहरादून के आईएसबीटी क्षेत्र अंतर्गत शिमला बाईपास रोड पर सेंट जूड चौक के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए करीब 40 छात्र उस समय खतरे में पड़ गए, जब उनकी चलती बस से अचानक धुआं उठने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार, बस में सवार छात्र हरिद्वार से देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) का भ्रमण करने जा रहे थे। जैसे ही बस सेंट जूड चौक के पास पहुंची, इंजन के समीप से अचानक घना धुआं निकलने लगा। बस के अंदर धुआं भरते ही छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। उसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस के दरवाजों व खिड़कियों की मदद से एक-एक कर सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किसी भी छात्र के घायल होने की सूचना नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया,
“बस से धुआं निकलता देख हमारे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हमारी प्राथमिकता छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की थी, जिसमें हम पूरी तरह सफल रहे।”

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119