एसएसजे मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में ईईजी मशीन स्थापित, मस्तिष्क रोगों के उपचार को मिलेगी नई दिशा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में स्थित सोबन सिंह जीना गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। संस्थान में ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम) मशीन की स्थापना की गई है, जिससे मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों के निदान और उपचार में स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

ईईजी मशीन के इंस्टॉलेशन के दौरान मनोचिकित्सा विभाग की डॉ. वीना तेजन तथा संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश उपस्थित रहे। संस्थान प्रशासन ने इसे पहाड़ी क्षेत्र के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य उपलब्धि बताया है।

चिकित्सकों के अनुसार ईईजी एक सुरक्षित और पूरी तरह दर्दरहित जांच प्रक्रिया है, जिसमें मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है। इसके माध्यम से मिर्गी, नींद से जुड़े विकार, सिर की चोट, दिमागी सूजन, याददाश्त संबंधी समस्याएं तथा बच्चों में विकास से जुड़े विकारों की सटीक पहचान की जाती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

डॉ. वीना तेजन ने बताया कि ईईजी मशीन की उपलब्धता से मिर्गी समेत अन्य न्यूरोलॉजिकल और मानसिक विकारों से पीड़ित मरीजों के उपचार में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को जांच के लिए हल्द्वानी, देहरादून या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी

संस्थान प्रशासन का कहना है कि इसका उद्देश्य अल्मोड़ा और आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को यहीं पर आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए अनावश्यक रूप से बाहर न जाना पड़े।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119